महादेव का चमत्कारी मंदिर जहां भक्त चढ़ाते हैं सिगरेट और गांजा
भारत के कोने-कोने पर भगवान के अनेकों चमत्कारी मंदिर हैं जहां के रहस्य सभी को आकर्षित करते हैं।
भारत के कोने-कोने पर भगवान के अनेकों चमत्कारी मंदिर हैं जहां के रहस्य सभी को आकर्षित करते हैं। हर धार्मिक स्थल का अपना-अपना खास स्थान होता है। दूर-दूर से भक्तों की टोली भगवान के दर्शन के लिए आते हैं। वैसे तो आपने भगवान शिव के अनेकों चमत्कारी मंदिर के बारे में आपने सुना होगा लेकिन आज हम आपको भगवान शिव के ऐसे मंदिर के बारे में बताने जा रहे हैं जहां धूम्रपान का चढ़ावा चढ़ाते हैं और शिव उसको बड़े मजे से पीते हैं।
भगवान भोलेनाथ को देवो का देव महादेव कहा जाता हैं और इनको खुश करने के लिए भक्त सिगरेट, गांजा, और सूखे नशे चढ़ाते हैं जिससे भगवान शिव खुश होकर अपनी कृपा भक्तो पर बरसाते हैं। हिमाचल प्रदेश के अर्की सोलन जिले में शिव का ऐसा मंदिर है जहा भोलेनाथ सिगरेट का कश खुद लगाते हैं इस मंदिर को लुटरू महादेव मंदिर कहते हैं।
इस मंदिर में भक्त भगवान शिव के दर्शन करने आते हैं और सिगरेट या फिर जॉइन्ट शिवलिंग पर चढ़ाते हैं यह सिगरेट खुद ही सुलग जाती हैं और भगवान धीरे धीरे पूरी सिगरेट पी जाते हैं।
शिवलिंग पर चढ़ाई गई इस सिगरेट के धुआं का सीन बहुत ही आस्चर्यचकित करता हैं जिसको देखकर भक्त ख़ुशी के साथ हैरान भी हो जाते हैं और बाबा की करामाती शक्ति का गुणगान करते हैं।
इस मंदिर को 1621 में बाघल रियासत के तत्कालीन राजा ने बनाया गया था यहां की सुंदरता का नजारा बहुत ही लाजवाब रहता हैं, यहां पर भक्त खुद का कल्याण करने के लिए आते हैं।